Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 8, 2026

सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को देख रुकीं महिला आरक्षक : दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दिया तत्काल प्राथमिक उपचार

• तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मौके पर पहुंचकर, करी घायल की मदद


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। पुलिस की अपनी ड्यूटी के साथ साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को भी इंदौर पुलिस बखूबी निभा रही है। इसी संवेदनशीलता और सेवा-भाव का परिचय देते हुए यातायात पुलिस की महिला आरक्षक ने मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है।


कलश चौराहा, परदेशीपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं यातायात पुलिस की महिला आरक्षक अरुणा ठाकरे की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए अपना वाहन रोका और तत्काल घायल के पास पहुंचकर उसकी स्थिति का जायजा लिया।


महिला आरक्षक अरुणा ठाकरे ने अपने पास उपलब्ध फर्स्ट एड किट से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया तथा उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। उनकी त्वरित कार्यवाही से घायल व्यक्ति को तत्काल राहत मिली और समय पर मदद मिल सकी।


महिला आरक्षक की इस तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय पहल की मौके पर मौजूद नागरिकों एवं घायल व्यक्ति ने सराहना की। यातायात पुलिस की महिला आरक्षक ने यह साबित किया कि वर्दी में संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का भाव ही पुलिस की असली पहचान है।


समय पर मिली मदद से घायल को राहत

महिला आरक्षक की त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति को मौके पर ही तत्काल राहत मिली। हादसे के बाद सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति के लिए समय पर मिली यह मदद काफी महत्वपूर्ण रही। मौके पर मौजूद लोगों ने भी महिला आरक्षक की तत्परता की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here