Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 6, 2026

रामलीला से पूर्व माता कात्यायनी का पूजन किया



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। पर्यटन नगरी परीक्षितगढ़ में रामलीला से पूर्व माता कात्यायनी का पारंपरिक पूजन किया गया जिसमें विकल नागर एवं अमित प्रधान ने सपरिवार माता का पूजन किया वहीं रामलीला रंगमंच के कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। 


रामलीला कमेटी के महासचिव श्याम दत्त शर्मा ने बताया कि रामलीला के आयोजन से पहले कमेट द्वारा माता कात्यायनी देवी मंदिर में विशेष पूजन की परम्परा चली आ रही है यही से श्री राम लीला का शुभारम्भ किया जाता है इस अवसर पर विष्णु अवतार रुहेला, विद्या भूषण गर्ग, ओम प्रकाश नगर,ब्रह्मजीत प्रजापति , पंडित प्रमोद शर्मा,भरत अग्रवाल, कृष्ण गोपाल शर्मा रामनारायण शर्मा, महेश त्यागी, गोपाल शर्मा, राम अवतार नागर,कपिल यादव महावीर गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here