
नित्य संदेश, इंदौर। पुलिस थाना पलासिया पर फरियादी अभय व उसके दोस्त हर्ष द्वारा सूचना दी थी कि, आरोपियों ने अभय तिवारी को 7 लाख की USDT देने के बहाने साकेत चौराहा पर बुलाकर और सुनसान गली में ले जाकर आरोपियों द्वारा अपने आपको क्राईम ब्रांच का बताकर फरियादी के साथ मारपीट कर फरियादी से 7 लाख रूपये की लूट कर ली और सभी आरोपी फरार हो गये ।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्यवाही कर शीघ्र आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देशों के अनुक्रम अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-3 अभिषेक रंजन द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 ओमप्रकाश त्रिपाठी व सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज श्रीमती नीती दंडोतिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड के लिये पुलिस की06 टीमें बनाकर, दिशा निर्देश देकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा फरियादी के बताये गये हुलिये के आधार पर आरोपियो का स्केच बनवाया गया हुलिया अनुसार एवं सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के पश्चात चिन्हित किए संदिग्ध व्यक्तियो के हुलिया अनुसार तथा तकनीकी जांच से पता चला की बंगाली चौराहा के पास स्थित एक THE TEA CHAPTER कैफे पर उक्त संदिग्धो का आना जाना है। जिस पर से सूचना एकत्रित की गई तो यह ज्ञात हुआ की वहाँ पर आयुष एवं कुलदीप नामक व्यक्ति का आना जाना है । जिनकी जानकारी एकत्रित कर घटना दिनांक को उक्त संदिग्ध व्यक्ति कहा थे, पता करने पर उक्त व्यक्ति घटनास्थल पर उपस्थित थे, इसकी पुष्टि हुई। उसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा और जानकारी प्राप्त कर, संदिग्ध लोगो से गहन पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज दिखाये गये। पुछताछ में भी उक्त दोनो संदिग्ध लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे चूंकि उक्त दोनो घटना में इनकी टीम को बेक सपोर्ट के लिए थे तो फरियादी भी इनकी पहचान नही कर पा रहे थे किंतु तकनीकी जांच उक्त संदिग्धो की ओर ही इशारा कर रही थी।
पुलिस टीम ने दोनो के मुवमेंट ट्रेक करने हेतु एक टीम उनके पीछे लगाई गई एवं उनसे प्राप्त जानकारी पर 7/08/2026 उक्त संदिग्धो के घर एवं उनकी संभावित मिलने के स्थानो पर दबिश दी तब दो व्यक्ति खजराना सर्विस रोड पर पुलिस को देखकर आनन फानन में एक्टिवा गाडी से भागे और गिर गए । गिरने से दोनो व्यक्ति घायल हुए जो आगे ओर नही भाग पाए जिन्हे पुलिस पलासिया द्रारा तत्काल घेराबंदी कर प़क़डा।पुलिस द्वारा पूछताछ पर अपना नाम शंशाक एवं विशाल होना बताया तत्समय दोनो व्यक्ति घायल होने से व संदिग्ध लगने से दोनो को पहने इलाज हेतु एमवाय अस्पताल लेकर टीम रवाना हुई जिनसे तत्समय बारिकी से पूछताछ की गई एवं उपलब्ध सीसीटीव्ही फुटेज से मिलान किया और तकनीकी जांच के तथ्यों से भी सम्पूर्ण पुष्टी होने पर आऱोपियो से विस्तृत पूछताछ की तो उन्होंने पूरी घटना की प्लानिंग एवं उनके साथीगण आऱोपी का नाम खुलासा किया गया जिसमें उन दोनो के साथ एडवोकेट आशुतोष प्रधान, दीपेश सोलंकी , आयुष व कुलदीप थापा घटना में शामिल होना बताया।
दोनो आऱोपियो को पुलिस द्वारा पकडे जाने की भनक लगने पर शेष आरोपी दवारा सांवरिया सेठ भागने की प्लानिंग थी चूंकी एक टीम इनमे से दो आरपी की मूवमेंट पहले से ट्रेक कर रही थी जिस पर से सभी शेष आरोपी आशुतोष प्रधान, दीपेश सोलंकी, कुलदीप, आयुष को भी पुलिस टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर आऱोपीगण से फरियादी से लूट किया गया नगद पैसा जप्त किया गया।
कुछ पैसा आऱोपीगण द्वारा बताया जाना शेष है जिस के लिए आऱोपियो का पीआर लिया जा रहा है एवं आऱोपी मोनू उर्फ विवेक की तलाश भी की जा रही है ।
घटना को किस तरह दिया अंजाम
आरोपी शंशाक परदेशी ने बताया कि मेरा भाई मोनू उर्फ विवेक परदेशी है जिसने मुझे बताया था कि एक अभय तिवारी नाम का लडका है जो यूएसडीटी से ट्रडिंग करता है जिसको 6 -7 हजार यूएसडीटी की आवश्यकता है जिसका मोबाइल नम्बर 7225990527 भी मुझे बताया था। कहा था कि इसको बस विश्वास में लेकर यूएसडीटी देने के लिए केश लेकर अपनी डिसाइड की जगह पर बुलाना रहेगा फिर मैने कहा कि इस काम में ओर लडके लगेंगे तब हम दोनो ने अपने साथीगण विशाल, आयुष,सकुलदीप, आशुतोश, दीपेश से बात कर पूरा प्लान बनाया की मै ओर विशाल अभय तिवारी से फोन से व्हाट्सएप कॉल पर बात कर उसको विश्वास में लेंगे और यदि विश्वास में लेने के लिए देखने दिखाने के लिए यदी कुछ यूएसडीटी ट्रांसफर करना पडी तो हम में से किसी से करवा देंगे ओर विश्वास में लेने के बाद अभय को साकेत चौराहे के पास नगद रुपये लेकर यूएसडीटी देने के नाम से बुला लेंगे आसपास तुम सब भी रहोंगे जैसे ही अभय आयेगा ओऱ नगद लाया है कन्फर्म होने के बाद मै ओऱ विशाल उसके नगद रुपये गिनने के बहाने पास की सुनसान गली मे लेकर आएंगे जैसे ही हम वहा पहुंचेंगे तो आशुतोष ओऱ दीपेश तुम दोनो क्राइम ब्रांच वाले बनकर आ जाना जैसे ही तुम आओंगे वैसे ही मै ओऱ विशाल वहां से यह दिखाने के लिए भाग जाएंगे की सही की क्राइम ब्रांच ने रेड की है और यदि वहा कोई विवाद की स्थिति बनी तो पीछे से कुलदीप ओर आयुष दोनो भी आशुतोष ओर दीपेश की मदद करेंगे। पूरा प्लान सफल होने के बाद सभी को सभी का हिस्सा नगद उसी दिन दे दिया जाएगा । इस प्रकार योजना बनाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
आयुष सिंह पंवार उम्र 22 साल निवासी विनायक नगर थाना खजराना इन्दौर, कुलदीप सिंह थापा उम्र 22 सील निवासी मानवता नगर थाना कनाडिया इन्दौर, विशाल शर्मा उम्र 25 साल निवासी मयूर अस्पताल के पीछे इन्दौर , शशांक परदेशी उम्र 23 साल निवासी मित्र बंधु मगर थाना कनाडिया इन्दौर, दिपेश सोलंकी उम्र 32 साल निवासी श्रीनगर खजराना रोड थाना एम.आई.जी. इन्दौ, आशुतोष प्रधान उम्र 26 साल निवासी 29/2 संविद नगर कनाडिया इन्दौर। पुलिस द्वारा 36घंटे में वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय भूमिका— उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक सुरेन्द्र सिहं रघुवंशी ,उनि जगदिश मालवीय , प्र,आर. अभिषेक सेंगर , प्रआर. इमरत यादव ,प्र आर. रिंकु राजपुत ,प्रआर . धनराज गिरी ,प्रआर. विशाल पाटिल ,आर. गौरव शर्मा ,आर. सिद्धार्थ ,आरं पीयूष तिवारी , आर. चन्द्रभान यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment