रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। सावन के पावन महीने में शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम गावड़ा से प्रथम कलश कांवड़ पदयात्रा का जत्था हरिद्वार से जल लेकर गावड़ा होते हुए परीक्षितगढ़ स्थित शिव मंदिर के लिए लगातार बढ़ रहा है।
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ संघ के गुरु राजेंद्र सैनी ने अपने परम शिवभक्त देव त्यागी कांवड़िया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार, अजय सैनी, आंसू त्यागी, निशांत कुमार, संजय गांधी, पवन कुमार, राहुल कुमार, प्रियांशु कश्यप, सौरभ शर्मा, लव कुश कश्यप, पीयूष कुमार सहित कई शिवभक्त और ग्रामीण मौजूद रहे। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है।

No comments:
Post a Comment