Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 8, 2026

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, जगह-जगह लगे सेवा शिविर



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। शनिवार को पवित्र तीर्थ नगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवरियों का जत्था मध्य गंग नहर पटरी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है।

सावन के इस पावन महीने में कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह समाजसेवियों द्वारा शिविर लगाकर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में नगर के मंडी निवासी सीटू, रविंदर, नरेंद्र बंसल, अमित त्यागी आदि द्वारा भी हर वर्ष की तरह विशाल सेवा शिविर एवं भंडारा लगाकर शिवभक्त कांवरियों की सेवा की जा रही है। इस शिविर में सैकड़ों कांवरिए विश्राम कर प्रसाद ग्रहण कर आगे अपनी यात्रा के लिए बढ़ रहे हैं। सेवादारों ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। पुण्य कमाने के लिए लोग कांवरियों के पैर छूकर उनकी सेवा में जुटे हुए हैं। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here