Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 8, 2026

झारखंडी शिव मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन, 9 अगस्त को होगा शुभारंभ



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध झारखंडी शिव मंदिर, नारंगपुर - आसिफाबाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति झारखंडी शिव मंदिर सुधार समिति द्वारा आयोजित इस मेले का उद्घाटन 9 अगस्त को दोपहर में ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। समिति ने बताया कि जलाभिषेक का कार्यक्रम रात्रि में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, मंदिर समिति एवं क्षेत्र के भक्तों के सहयोग से जलाभिषेक सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा सहित संजीव भाटी, राजाराम, महेंद्र गिरी, दिमाग सिंह, गुल्लू गिरी आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहेगा। समिति ने सभी शिव भक्तों से मेले में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here