नित्य संदेश ब्यूरो
पालनपुर। शहर में संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित "संगीतमय शाम" कार्यक्रम ने अपनी भव्यता और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। पालनपुर संगीत परिवार के मार्गदर्शन में तथा आयोजक श्याम पुरबिया (Rock Beats) के तत्वावधान में आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑडिटोरियम कानु भाई मेहता हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध गायकों ने अपनी मधुर आवाज़ से माहौल को सुरमय बना दिया। गुलाब राठौड़, योगेश पुरबिया, नरेंद्रभाई ठक्कर, देवजी ठाकोर, हैरी खरैरा, जिगर सोलंकी, मयूरी सोनी, नीता नायक, जया सोलंकी, अनिल मकवाणा, विजय प्रजापति,अब्बास बलोच और स्वयं श्याम पुरबिया की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति पर श्रोताओं की तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने में संगत कलाकारों की अहम भूमिका रही। कीबोर्ड पर विकास और अजय राठौड़, ढोलक कोंगो/ पर सतीश सोलंकी, जूनियर रिदम,तबले पर महेश सोलंकी, ढोलक पर क्रिश सोलंकी, ड्रम्स पर महेंद्र सोलंकी, ऑक्टोपैड पर देवेंद्र और कल्पेश कुवारिया, गिटार पर विल्सन राठौड़ तथा सैक्सोफोन पर जाकिर भाई ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
साउंड व्यवस्था सियाराम साउंड दीसा द्वारा बखूबी संभाली गई, जबकि फोटो और वीडियो कवरेज वसंत आर्ट द्वारा किया गया। तकनीकी और प्रोडक्शन टीम के सहयोग से कार्यक्रम बेहद सुव्यवस्थित और सफल रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में पालनपुर संगीत परिवार के मार्गदर्शक ईश्वर भाई सोलंकी, अशोक भाई प्रजापति, सुरेश सोलंकी और अनिल पुरबिया का विशेष योगदान रहा। साथ ही सोहा फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस का सहयोग भी सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी कलाकारों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल संगीत प्रेमियों के लिए यादगार रहा, बल्कि शहर के सांस्कृतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भी दर्ज हुआ।
No comments:
Post a Comment