Breaking

Your Ads Here

Monday, August 3, 2026

नमो भारत कॉरिडोर पर टूटा राइडरशिप का रिकॉर्ड, एक दिन में 1.5 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर


नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने आज यात्री संख्या के मामले में नया इतिहास रच दिया है। 

NCRTC के अनुसार आज, 03 अगस्त 2026 को रात 10 बजे आखिरी ट्रेन रवाना होने तक कुल राइडरशिप 1,50,000 से अधिक रहने की उम्मीद है, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक राइडरशिप है। इससे पहले कॉरिडोर पर सबसे अधिक दैनिक राइडरशिप का रिकॉर्ड 8 जून 2026 को दर्ज किया गया था, जब लगभग 1,25,500 यात्रियों ने नमो भारत में सफर किया था।

वहीं यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए NCRTC ने ट्रेनों के संचालन को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है। NCRTC की ओर से बताया गया है कि 14 अगस्त 2026 तक पूरे नमो भारत कॉरिडोर यानी सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेनें रोजाना सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक 8 मिनट की फ्रीक्वेंसी पर ही चलती रहेंगी।

गौरतलब है कि पूरे कॉरिडोर के शुरू होने के बाद से यात्रियों में नमो भारत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और रोजाना राइडरशिप में लगातार इजाफा हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here