Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 8, 2026

संगठन सृजन अभियान के तहत हेमन्त प्रधान गाजियाबाद के कोऑर्डिनेटर नियुक्त




एआईसीसी ऑब्जर्वर अशोक तंवर के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी


वसीम अहमद

नित्य संदेश, मेरठ। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी नेतृत्व ने कांग्रेस नेता हेमन्त प्रधान को गाजियाबाद जनपद का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उन्हें एआईसीसी ऑब्जर्वर अशोक तंवर के साथ मिलकर गाजियाबाद जनपद में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना तथा बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाना है। इसी क्रम में मेरठ निवासी हेमन्त प्रधान को गाजियाबाद जनपद की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता का लाभ पार्टी को अभियान के दौरान मिलेगा। नियुक्ति के बाद हेमन्त प्रधान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा नवनियुक्त एआईसीसी प्रभारी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।


हेमन्त प्रधान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए वह गाजियाबाद जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी लेकर उसे और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम किया जाएगा।


हेमन्त प्रधान ने कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल संगठनात्मक विस्तार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों से जोड़ने तथा जनता के बीच कांग्रेस की भूमिका को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने विश्वास जताया कि गाजियाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जाएगा। पार्टी नेतृत्व द्वारा हेमन्त प्रधान को जिम्मेदारी दिए जाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here