रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर के प्रधान एवं सपा नेता नरूला खान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की राजनीति एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने हस्तिनापुर विधानसभा सुरक्षित सीट पर साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की अपील की। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

No comments:
Post a Comment