Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

2 साल हो गए अब तो बाम्बे हॉस्पिटल की सर्विस रोड को सही कर दो।हर दिन लोग गिरकर हो रहे हैं कीचड़ से लथपथ

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा है कि इन्दौर नगर निगम की लापरवाही के कारण बाम्बे हॉस्पिटल की सर्विस रोड की हालत बहुत ज्यादा खराब है। इसके कारण हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस सड़क पर गिरकर कीचड़ से लथपथ हो रहे हैं। 

चौकसे ने आज यहां इस सड़क की स्थिति का वीडियो जारी करते हुए कहा कि 2 साल पहले ड्रेनेज की लाइन डालने के लिए इस सड़क को खोदा गया था। उसके बाद से यह सड़क कागज पर ही बन रही है। हकीकत में सड़क को बनाने का काम आज तक शुरू नहीं हुआ है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में टूटी-फूटी सड़क, अधूरी सड़क और ऐसी सड़क के कारण कहीं यातायात जाम तो कहीं दुर्घटना ही इंदौर की पहचान बन गई है। 

उन्होंने कहा कि इस सड़क से गुजरने वाले हजारों नागरिक हर दिन परेशान हो रहे हैं। कई लोगों की दो पहिया गाड़ी इस सड़क से गुजरने के दौरान स्लिप हो जाती है जिसके कारण वे लोग गिर जाते हैं और कीचड़ से लथपथ हो जाते हैं। कई लोगों को गिरने के कारण चोंट लग रही है। चौकसे ने भाजपा की नगर निगम परिषद से कहा है कि अब तो कम से कम जाग जाओ। अब कार्यकाल समाप्त होने को है तब तो कम से कम इस तरह की बिगड़ी हुई सड़कों को बना दो।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here