नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना लालकुर्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पैठ बाजार स्थित कपड़े की दुकान से लेडीज सूट चोरी करने वाली महिला अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए कपड़े, परफ्यूम, आर्टिफिशियल ज्वैलरी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को वादी उमंग पुत्र रमेश कुमार कौशल निवासी बकरी मोहल्ला थाना लालकुर्ती ने थाने में तहरीर दी थी कि लालकुर्ती पैठ बाजार स्थित उसकी दुकान से 3 जोड़ी लेडीज सूट चोरी हो गए हैं। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश, एसपी सिटी के निर्देशन और सीओ कैंट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लालकुर्ती के नेतृत्व में टीम गठित की गई। वादी के सहयोग से पुलिस ने दिनांक 25.08.2026 को रात करीब 8:25 बजे महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्ता -
रेखा पत्नी स्व० राहुल ओमवीर निवासी चूड़ियों वाला बाजार, गोल मार्केट के पास, पुराना बस अड्डा, थाना कोतवाली घंटाघर, जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 40 वर्ष। इसका पूर्व पता सेक्टर-4 माधवपुरम, थाना ब्रह्मपुरी, मेरठ है।
बरामदगी -
अभियुक्ता के पास से
1. 02 सेट कुर्ती मय पजामी (रंग मैरून व गोल्डन मस्टर्ड) मय हैंगर
2. 01 कुर्ती (पिंक रंग)
3. 05 हाफ बाजू टी-शर्ट (विभिन्न रंग)
4. 01 परफ्यूम ओरेंस कंपनी
5. 20 जोड़ी आर्टिफिशियल कान के झुमके
6. 01 आर्टिफिशियल ब्रेसलेट (पीला रंग)
7. 01 डिब्बी बिन्दी 8. 01 मैरून रंग की लिपस्टिक बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। वर्ष 2015 में थाना लालकुर्ती पर ही धारा 392 भादवि में मुकदमा दर्ज है। इस घटना के संबंध में थाना लालकुर्ती पर मु०अ०सं० 146/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम -
म०का० मीनाक्षी, म०का० प्रिया और सीसी सुप्रीम कुमार थाना लालकुर्ती।
No comments:
Post a Comment