Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 19, 2026

बेटियों ने सीखा साड़ियों और दुपट्टों पर पीको करना



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सद्भावना जागृति फाउंडेशन के निःशुल्क ट्रेनिंग सेंटर पर आज आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल हुई। उषा इलेक्ट्रिक फैशन मेकर मशीन की ट्रेनिंग के लिए 45 बालिकाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। कंपनी से आए ट्रेनर वंश पटेल, नवदीप सिंह और मानवेंद्र प्रताप ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। यह कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है। पहले दिन बालिकाओं को मशीन द्वारा साड़ियों और दुपट्टों पर पीको करना सिखाया गया।


फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि यह वर्कशॉप 20 और 21 अगस्त को भी सुबह 10 बजे से 1 बजे तक जारी रहेगी। कल कार्यशाला के दूसरे दिन डेढ़ लाख रुपये की कढ़ाई की ऑटोमैटिक मशीन द्वारा कढ़ाई करना सिखाया जाएगा, जबकि परसों तीसरे दिन मशीन से बटन, काज, पैच बनाना और किसी भी आकृति को बनाना सिखाया जाएगा। इस कार्यशाला में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, परीक्षितगढ़ में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर रही कक्षा 11 और 12 की 20 बालिकाओं ने भी भाग लिया। डॉ. भावना शर्मा ने विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता नीतू प्रेमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण पाकर बालिकाएं इसे रोजगार के रूप में अपना सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। अंत में अश्वनी शर्मा ने तीनों ट्रेनर्स का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला को सफल बनाने में शिक्षा, शहनाज, ईशा, माही, करिश्मा, आसिफा, खुशबू, सिमरन, सुनीता, शिवानी, उपासना, अंजली, वंशिका और आरुषि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here