Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 19, 2026

राजपुरा वॉरियर्स और मवाना सुपर किंग्स ने जीते मैच



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल मैच में बुधवार को दो मैच हुए। इसमें राजपुरा वॉरियर्स और मवाना सुपर किंग्स की टीम ने मैच जीते।

 

अंडर 14 वर्ग में हुए पहले मैच में मवाना सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसमें धैर्य ने 70, अवीक ने 45, लक्ष्य ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में अक्षय ने 3, आदित्य ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौराला लायंस की टीम 17 ओवर में 141 रन ही बना सकी और 30 रन से हार गई। टीम की ओर से आदित्य ने 42, कबीर ने 40, कार्तिक ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्य ने 4, सुभान ने 2 विकेट लिए। 


दूसरे मैच में राजपुरा वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 151 रन बनाए। इसमें भाविक ने 40 रन को पारी खेली, मन ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर ने 3, आदित्य ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दौराला लायंस की टीम 135 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिनव ने 38, रोहन ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में ओवेश ने 4, सार्थक और आईस ने 3-3 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंडर 14 वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here