Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 19, 2026

एमआईटी में एआई वर्कशॉप, छात्रों को आधुनिक तकनीकों और रोजगार के अवसरों की जानकारी



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में छात्र-छात्राओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। सैमसंग के एआई विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को एआई की उभरती तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी।


वर्कशॉप में विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), डीप लर्निंग, कंप्यूटिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग सहित एआई की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया गया। विशेषज्ञ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के साथ रोजगार के नए अवसर भी तेजी से विकसित हो रहे हैं। इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ उद्योग आधारित और स्किल-आधारित पाठ्यक्रमों पर भी ध्यान देना चाहिए। सैमसंग की ओर से वर्कशॉप के दौरान विभिन्न इंटरैक्टिव एवं गेमिंग गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में टीमवर्क, रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसे कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक रितिमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नई तकनीकों और बदलती औद्योगिक जरूरतों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी छात्रों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान और कौशल हासिल करने के अवसर मिल सकें। इस अवसर पर एमआईटी के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. केएलए खान और प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा ने रितिमा एवं आयोजन टीम को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here