Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 19, 2026

न्यू अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा अन्वेषण ट्रस्ट ने पत्रकारों, शिक्षकों और समाजसेवियों को किया सम्मानित



मुकुल कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। न्यू अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा अन्वेषण ट्रस्ट संगठन की ओर से मंगलवार को एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैकड़ों पत्रकारों, शिक्षकों और प्रतिष्ठित समाजसेवियों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह (शील्ड) और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंकज दीक्षित और विशिष्ट अतिथि सरगम आर्ट कल्चर सोसाइटी के डायरेक्टर जुनैद फारूखी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन मोहम्मद अशरफ ने किया, जबकि आयोजन की रूपरेखा प्रदेश महासचिव मंसूर इस्लाम और सह संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष हाजी असद सिद्दीकी के नेतृत्व में तैयार की गई।


समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अलवी ने मानवाधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था समाज के गरीब बच्चों, बेसहारा लोगों की मदद और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरफराज और सलाहकार एडवोकेट एस.ए. खान ने भी संस्था की आगामी योजनाओं और सामाजिक कल्याणकारी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here