Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 7, 2026

मिंत्रा का बिग फैशन फेस्टिवल लौट रहा है 8 अक्टूबर को



नित्य संदेश ब्यूरो

नोएडा। फेस्टिव शॉपिंग सीजन के आगमन के साथ ही मिंत्रा का फ्लैगशिप बिग फैशन फेस्टिवल शुरू हो चुका है, जिसमें ग्राहकों को मिलेंगे हजारों ब्रांड्स के लाखों स्टाईल। यह फेस्टिवल भारत के फैशन और लाईफस्टाईल ईकोसिस्टम के विकास में मिंत्रा की भूमिका को मजबूत करेगा। यह फेस्टिवल जहाँ उभरते हुए ब्रांड्स को बड़े अवसर प्रदान करेगा, वहीं देश के लाखों ग्राहकों के लिए ट्रेंड-फर्स्ट सलेक्शन, शानदार मूल्य और सुविधा व आराम भी लेकर आएगा। बीएफएफ में मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों से काफी अधिक मांग दर्ज होने की उम्मीद है क्योंकि इसमें प्रीमियम और वैल्यू सलेक्शन में ज़्यादा पेशकशों, ट्रेंड-बेस्ड स्टाईल और टेक्नोलॉजी पर आधारित व्यक्तिगत शॉपिंग के साथ एम-नाउ और एम-एक्सप्रेस द्वारा तुरंत डिलीवरी की सुविधा भी मिल रही है।


बिग फैशन फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए, मिंत्रा की, शेरॉन पेस ने कहा, ‘‘बिग फैशन फेस्टिवल भारत में फेस्टिव कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। यह हमारे पूरे ईकोसिस्टम से जुड़ा है। एक तरफ यह क्षेत्रीय सेलर्स और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाता है, तो दूसरी तरफ, देश के लाखों ग्राहकों तक सबसे बेहतर ग्लोबल और भारतीय फैशन एवं लाईफस्टाईल ब्रांड पहुँचाता है। मिंत्रा में हम त्योहारों के जोश के साथ अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को जोड़ रहे हैं। हम अपने ए.आई टूल्स और व्यापक डिलीवरी नेटवर्क की मदद से देश के 80 मिलियन से अधिक शॉपर्स के लिए फैशन को एक्सेसिबल, पर्सनालाईज्ड और सुगम बना रहे हैं।’’


उभरते हुए ब्रांड्स और लेबल्स को सशक्त बनाना : मिंत्रा के सेलर ग्रोथ कनेक्ट प्रोग्राम्स की मदद से सैकड़ों डी2सी और उभरते हुए ब्रांड मिंत्रा के ईकोसिस्टम में शामिल हुए हैं। खासकर पूर्वी भारत के ब्रांड्स टेक्नोलॉजी, बिजनेस इनसाईट्स और मिंत्रा प्लेटफॉर्म की क्षमताओं द्वारा बड़े स्तर पर विकास करने में समर्थ बने हैं। इन ब्रांड्स को मिंत्रा के 80 मिलियन से अधिक मासिक एक्टिव यूज़र्स की पहुँच मिली है, जिससे उनकी डिस्कवरेबिलिटी बढ़ेगी और वो फेस्टिव सीजन के दौरान बड़ी संख्या में शॉपर्स तक पहुँच पाएंगे। उभरते हुए 21,000 ब्रांड और लेबल हैं, जिनमें से 13,000 बीएफएफ में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी मिंत्रा प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी, क्रिएटर ईकोसिस्टम और देशव्यापी पहुँच की मदद से भारत के लाखों ग्राहकों से कनेक्ट हो सकेंगे।


सबसे लोकप्रिय ब्रांड लेकर आए अपना सबसे बेहतर फेस्टिव कलेक्शन : इस साल बीएफएफ में 8 मिलियन से अधिक स्टाईल उपलब्ध होंगे, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। इनमें इंटरनेशनल, डोमेस्टिक, उभरते हुए और डी2सी ब्रांड्स के स्टाईल शामिल हैं। इस दौरान सबसे अधिक मांग मेंस एवं वीमेंस एथनिक वियर, मेंस कैज्युअल वियर, वीमेंस वेस्टर्न वियर, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर, वॉच एवं वियरेबल्स, ज्वेलरी एवं एक्सेसरीज, स्पोर्ट्स फुटवियर और होम एवं लिविंग श्रेणियों में रहेगी। बीएफएफ में अपने कलेक्शन पेश करने वाले लोकप्रिय ब्रांड्स में वेरो मोडा, मैंगो, एचएंडएम, टॉमी हिलफिगर, लेविस, नाईकी, एडिडास, यूएस पोलो एसोसिएशन, जैक एंड जोंस, ओनली आदि शामिल हैं। प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स में वाईएसएल, प्रदा, कैरोलीना हरेरा, हुडा ब्यूटी, मैक, बॉबी ब्राउन, ओलाप्लेक्स, सेरावे और एस्टी लॉडर शामिल हैं।


फेस्टिव सीजन के लिए नए ब्रांड और ट्रेंड-फर्स्ट स्टाईल : मिंत्रा की व्यापक पहुँच और व्यक्तिगत शॉपिंग अनुभव के साथ अनेकों ब्रांड्स के फेस्टिव स्टाईल खोजना बहुत आसान होगा। इस फेस्टिव सीजन प्लेटफॉर्म पर फैशन, ब्यूटी, स्पोर्ट्स, ज्वेलरी, वॉच, होम एवं लाईफस्टाईल में 100 से अधिक नए ब्रांड और कलेक्शन लॉन्च किए गए हैं। बीएफएफ के इस एडिश्ज्ञन में मसाबा, जॉम्पर्स, सौजन्या, दिवास बाय मान्यवर, कीसाह, हाउस ऑफ पटौदी, लिबास जैसे लोकप्रिय ब्रांड कई नई पेशकश और विशाल कलेक्शन लेकर आए हैं, जो ग्राहकों को इन त्योहारों पर नया लुक प्रदान करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here