नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में मेरठ के शिव सैनिक संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। जानकारी देते हुए जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने बताया कि 20 अगस्त को प्रातः 8 बजे बड़ी संख्या में शिव सैनिक उनकी गली नं. 2, फूलबाग कॉलोनी स्थित निवास पर एकत्र होंगे और वहां से मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। मुरादाबाद में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के शिव सैनिकों के साथ मुंबई से पहुंचे राजेश दुबे के नेतृत्व में सभी शिव सैनिक संभल के लिए कूच करेंगे और हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

No comments:
Post a Comment