Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 30, 2026

विधायक ने गुब्बारे छोड़कर किया छड़ियों के मेला का उद्घाटन

 


-जहारवीर गोगा चौहान की स्मृति में सैकड़ों वर्षो से आयोजित हो रहा कार्यक्रम

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्री जहारवीर गोगा चौहान का जीवन पूर्णतया समाज को समर्पित रहा है। उनके अनुयायियों को उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर समाज को विकास और उन्नति के मार्ग पर बढ़ाना चाहिए। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि हम सबको एक साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह विचार सदर स्थित भैंसाली मैदान में आयोजित परंपरागत छड़ियों के मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने व्यक्त किए।


श्री जहारवीर गोगा चौहान की स्मृति में आयोजित होने वाला यह परंपरागत छड़ियों का मेला सैकड़ों वर्षों से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी मेले का आयोजन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल द्वारा आकाश में गुब्बारे छोड़कर व ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रथम पूजन वरिष्ठ भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा एवं नीरज राठौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जबकि माल्यार्पण राजेश यादव उर्फ सेठी, भाजपा नेता विशाल कन्नौजिया एवं राजकुमार सौदे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अभियंता पीयूष गौतम ने की तथा संचालन वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता विनोद कुमार बेचैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी की पत्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


'वाल्मीकि गौरव सम्मान' से सम्मानित किया

मेले में कोतवाल अशोक गहलोत, कोतवाल सुरेंद्र कुमार उज्जैन, मुंसब सूरज सिंह टांक एवं गौरव महरौल ने अतिथियों को छड़ियों के दर्शन कराए। श्री जहारवीर गोगा चौहान के भक्त एवं मेले में विशेष भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय ट्रेड यूनियन नेता सुंदर सिंह आजाद की स्मृति में रजबन बाजार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश चौहान को 'वाल्मीकि गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया।


इनका किया गया स्वागत

मेला संयोजक रविंद्र वैद, अध्यक्ष भारत सिंह आजाद, महामंत्री वीरेंद्र और बिट्टू, कोषाध्यक्ष मुकुल कुमार गहलोत, सह-संयोजक राजू पेंटर, अजय महेंद्र सिंह, विशाल गहलोत, सनी भगत, यश भगत, सुनील सागर, शालिनी सिंह एवं मीडिया प्रभारी अजय सिंह मेहरौलिया द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में दिनेश सूद, सुरेश टांक, कमल मनोठिया, संजय शील, मोहन गहलोत, विजय पार्चा, काकू चौहान, पदमा जॉनसन, अमित गहलोत, शिवम उज्जैन, दीपक टांक, नितिन सौदाई एवं रंजीत सावन का विशेष सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here