नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में एक सितंबर को किसान कमिश्नरी घेराव और किसान मजदूर महापंचायत करेंगे। महापंचायत के मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत होंगे।
महापंचायत की तैयारियों को लेकर
शनिवार को भोला झाल पर जिला समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर के सैकड़ों
गांवों के ग्राम अध्यक्ष एवं संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संघर्ष अब आर-पार होगा। समस्या का समाधान नहीं होने
पर अनिश्चितकालीन आंदोलन और जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। ये हैं किसानों की मुख्य मांगें
- घरेलू बिजली लोड बढ़ाया जाना, स्मार्ट मीटर, तहसील में भ्रष्टाचार, सहकारी समितियों
में खाद वितरण एवं ब्याज में भ्रष्टाचार, गन्ना भुगतान में देरी, चीनी के दाम बढ़ने
के बावजूद गन्ना मूल्य न बढ़ना और बोनस की मांग।
भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी
के आह्वान पर एक सितंबर को जनपद मेरठ के हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से कमिश्नरी
पहुंचेंगे। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि किसान बेहद परेशान
है, अब संघर्ष आर-पार का होगा और किसान अपनी समस्याओं का समाधान लेकर ही घर लौटेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ हर्ष चहल, सुरेंद्र, रामफल शर्मा, सत्येंद्र,
मोनू टिकरी, प्रतीक, पवन, धीरज, रविंद्र, बबलू, हरेंद्र, नरेंद्र सहित सैकड़ों पदाधिकारी
मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment