Breaking

Your Ads Here

Monday, August 31, 2026

ग्राम डाहर में हुई युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डाहर में 28 अगस्त को हुई हत्या की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सरूरपुर पुलिस ने इस हत्याकांड में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त को ग्राम डाहर निवासी सालिम उर्फ मन्नू पुत्र शहजाद की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना सरूरपुर में मु0अ0सं0 218/26 धारा 103(1)/61(2)/351(2)/191(2) BNS के तहत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद आरोपियों में शाहरूख खान पुत्र अली मौहम्मद, गुलजार पुत्र इमामुद्दीन, रिहान पुत्र गुलफाम, असलम पुत्र इकबाल, मजर खान पुत्र इमामुद्दीन और सोनू पुत्र जाकिर सभी निवासी ग्राम डाहर शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और सीओ सरधना के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरूरपुर पुलिस ने आज 31 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त असलम पुत्र इकबाल (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त असलम का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में हत्या का मुकदमा (मु0अ0सं0 327/17 धारा 302 IPC) दर्ज है।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी गौरव सिंह, उप निरीक्षक निर्भय सिंह, उप निरीक्षक सुभाष सिंह और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here