Breaking

Your Ads Here

Monday, August 31, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत इस्माईल गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने सोमवार को पुरानी तहसील स्थित इस्माईल गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसपी सिटी के निर्देशन और सीओ कोतवाली के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए और बताया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, पीछा करने या ऑनलाइन ठगी की घटना होने पर तुरंत पुलिस की मदद कैसे लें।

इस दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया - 
वुमेन पावर लाइन - 1090, वुमेन हेल्पलाइन - 181, चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा - 112, साइबर हेल्पलाइन - 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - 1076, एम्बुलेंस सेवा - 108/102 और अग्निशमन सेवा - 101

पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि थाना कोतवाली में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित है और एंटी रोमियो टीम लगातार स्कूल-कॉलेजों के आसपास भ्रमणशील रहती है। छात्राओं को पम्पलेट और बुकलेट भी वितरित किए गए और उन्हें किसी भी समस्या या आपात स्थिति में बिना डरे हेल्पलाइन पर कॉल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सुभाष बाजार उ0नि0 महेश कुमार, एंटी रोमियो टीम प्रभारी म0उ0नि0 रेखा राजपूत, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी म0उ0नि0 पूनम और मिशन शक्ति टीम की म0का0 नेहा रानी मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here