Breaking

Your Ads Here

Monday, August 31, 2026

मेरठ में आज किसान आंदोलन के चलते यातायात डायवर्जन, कमिश्नरी चौराहा-कुटी चौराहा मार्ग बंद

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के चलते मेरठ यातायात पुलिस ने विशेष यातायात एडवाइजरी जारी की है। 
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आज सुबह 10:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक कमिश्नरी चौराहा और उसके आसपास के इलाकों में डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार इस दौरान कमिश्नरी चौराहे से कुटी चौराहे के बीच सामान्य वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी -
1. माल रोड की तरफ से कमिश्नरी चौराहे की ओर आने वाले वाहन कुटी चौराहा होते हुए मवाना रोड की ओर से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 

2. अन्य मार्गों से कमिश्नरी चौराहे की तरफ आने वाले सभी वाहनों को पुलिस लाइन रोड से मेघदूत पुलिया होते हुए वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। 

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय 10:30 बजे से 06:00 बजे तक कमिश्नरी चौराहा और आसपास के मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here