Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 25, 2026

जादूगर सम्राट ने जादू के माध्यम से बच्चों का किया मनोरंजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वेंकटेश्वर वर्ल्ड स्कूल में एक बेहद रोमांचक शो का आयोजन किया गया। यह जादूई शो प्रसिद्ध जादूगर सम्राट द्वार प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरपर्सन अंजुल गिरी ने की।


कार्यक्रम की शुरुआत में प्रसिद्ध जादूगर सम्राट ने एक के बाद एक अनेक रोमांचक, अनोखी और अदभुत प्रस्तुतियाँ दी, जिसने सभी बच्चों और अभिभावकों का मन मोह लिया। जादूगर सम्राट ने अपना जादू के माध्यम से न केवल बच्चों का मनोरंजन किया, बल्कि सभी बच्चों को नैतिक मूल्यों के विषय में भी अपने जादू के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई के तनाव को काम करना था और उनमें कला एव मनोरंजन के प्रति रुचि जागृत करना और नैतिक मूल्यों को समझाना था। कार्यक्रम को देखकर बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया और बच्चों ने जमकर तालियां बजाई। प्रधानाचार्या संजया वालिया ने प्रसिद्ध जादूगर सम्राट का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे रचनात्मक आयोजन बच्चों के मानसिक विकास और उनकी कल्पना शक्ति को बढ़ाने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here