Breaking

Your Ads Here

Monday, August 3, 2026

छह कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, फिर भी कार्यालय में जमे हैं कुछ चेहरे


- सीईओ के आदेश की अनदेखी, गोपनीय बैठक में हुआ था फैसला

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। छावनी परिषद मेरठ ने रिटायरमेंट के बाद संविदा/पुनः नियुक्ति पर चल रहे छह कर्मचारियों की सेवाएं स्थगित कर दी हैं। आरोप है कि आदेश के बावजूद कुछ कर्मचारी आज भी राजस्व और इंजीनियरिंग सेक्शन में बैठ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार बीते दिनों हुई छावनी परिषद की गोपनीय बैठक में इस पर फैसला लिया गया। बैठक में कैंट विधायक भी मौजूद रहे। परिषद पर लंबे समय से आरोप लग रहे थे कि रिटायर कर्मचारियों को सीईओ पर दबाव बनाकर बार-बार पुनः नियुक्ति दी जा रही है, जिससे छावनी नियमों का उल्लंघन हो रहा है और नई पीढ़ी को मौका नहीं मिल रहा है।

वर्तमान सीईओ जाकिर हुसैन ने इस प्रकरण को बैठक के एजेंडे में शामिल किया था। बैठक में बृजेश सिंघल, राजकुमार शर्मा, किरण बाला, सलीम सहित छह लोगों की सेवाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

इसके बावजूद कुछ कर्मचारी राजस्व व इंजीनियरिंग अनुभाग में नियमित रूप से बैठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ कर्मचारियों की वापसी के लिए सीईओ पर फिर से दबाव बनाया जा रहा है।

सेवा स्थगित होने के बाद एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर सवाल उठाया कि गांधी बाग में क्रिकेट कोच को कैंट बोर्ड किस खाते से और क्यों भुगतान कर रहा है?

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here