Breaking

Your Ads Here

Monday, August 3, 2026

जूनियर बालिका फुटबॉल और सब-जूनियर बालक कुश्ती के लिए ट्रायल्स घोषित


- 5 और 17 अगस्त को जिला स्तरीय चयन, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता अमेठी व कौशाम्बी में

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कार्यालय क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, मेरठ मण्डल द्वारा प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका वर्ग फुटबॉल एवं सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम भेजने को लेकर प्रेस-विज्ञप्ति जारी की गई है। 

पत्रांक 684 / प्रति0पत्रा0 / 2026-27, 04 अगस्त 2026 के अनुसार खेल निदेशालय, उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स कराए जाएंगे।

1. प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता -
जन्मतिथि 01.01.2011 से 31.12.2012 के मध्य होनी चाहिए।
• जिला स्तरीय चयन: दिनांक 05.08.2026 को सांय 03.00 बजे, तोपखाना ग्राउण्ड मेरठ। • मण्डल स्तरीय चयन: दिनांक 06.08.2026 को प्रातः 10.30 बजे, तोपखाना ग्राउण्ड मेरठ। • प्रदेश स्तरीय आयोजन: दिनांक 10 से 18 अगस्त 2026 तक डॉ0 भीम राव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अमेठी। 
2. प्रदेशीय स्तरीय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता -
• जिला स्तरीय चयन: दिनांक 17.08.2026 को सांय 03.00 बजे, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ। • मण्डल स्तरीय चयन: दिनांक 18.08.2026 को प्रातः 11.00 बजे, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ। • प्रदेश स्तरीय आयोजन: दिनांक 21 से 23 अगस्त 2026 तक, जिला खेल कार्यालय कौशाम्बी। 
जरूरी निर्देश -
चयन ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा, इसके अभाव में प्रतिभाग नहीं कराया जाएगा।
1. कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। वर्ष 2009 और 2010 में जन्में खिलाड़ी 16-17 वर्ष प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र हैं, जबकि 2011 में जन्में खिलाड़ी (15 वर्ष) चिकित्सक या माता-पिता की अनुमति प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। आयु और निवास का सत्यापन जन्म प्रमाण पत्र/आधार कार्ड/पासपोर्ट द्वारा किया जायेगा। 2. सब-जूनियर बालक कुश्ती निर्धारित भार वर्ग - फ्री-स्टाईल एवं ग्रीको रोमन- 41-45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा0।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here