Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

व्यापार मंडल का चार मुद्दों पर आंदोलन का ऐलान, 7 को फूंकेगा यूपीआई का पुतला

 




नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कार्यकारिणी बैठक सोमवार रात मवाना रोड स्थित कार्यालय पर प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने किया। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चार मुद्दों पर आंदोलन का निर्णय लिया गया।


1. 7 अक्टूबर - यूपीआई पर 0.04% शुल्क के विरोध में मेघदूत चौराहे पर सुबह 11 बजे यूपीआई का पुतला दहन और पीएम को ज्ञापन।

2. 14 अक्टूबर - फूड एक्ट की विसंगतियों के विरोध में डीएम कार्यालय पर धरना और एफडीए को ज्ञापन।

3. 21 अक्टूबर - सीलिंग व ध्वस्तीकरण के नोटिसों के विरोध में आंदोलन और मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

4. 28 अक्टूबर - बैंकों के अनावश्यक चार्ज के खिलाफ वित्त मंत्री को ज्ञापन।



बैठक में इसरार सिद्दीकी, रामअवतार बंसल, सुशील जैन, गौरव गोयल, विजय मान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here