Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 6, 2026

जिलाधिकारी ने किया गंग नहर पटरी कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियो के साथ गंगनहर पटरी कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होने नानू पुल से भोले की झाल कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर शिविर में दवाइयों का स्टॉक एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होने सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सडक मरम्मत/पेंचवर्क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, महिला कांवडियो की सुरक्षा, बाइक एम्बुलेन्स, आदि व्यवस्थाओ का भी जायजा लिया ।

 इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉक्टर राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here