Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

त्योहार पर रंग-बिरंगी मिठाइयों से रहें सावधान, मिलावट सेहत के लिए खतरनाक - साइक्लोमेड फिट इंडिया ने किया जागरूक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और बाजार रंग-बिरंगी और खूबसूरत मिठाइयों से सज गए हैं। देखने में आकर्षक लगने वाली ये मिठाइयां मिलावट के कारण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं।इसी को लेकर सामाजिक संस्था Cyclomed Fit India - Two Wheels One Mission, A Healthy World ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है।


संस्था ने अपील की है कि यदि आपको अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य की चिंता है तो इस त्योहार पर ऐसी मिठाइयों के सेवन से बचें। मिलावटी मिठाइयों से फूड प्वाइजनिंग, पेट की बीमारियों और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा रहता है। संस्था का संदेश है - स्वस्थ परिवार | स्वस्थ समाज | स्वस्थ भारत।साइक्लोमेड फिट इंडिया ने सभी क्षेत्रवासियों को शुभ रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार को स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और मिलावटी चीजों से परहेज करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here