Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

रजपुरा वॉरियर्स ने 2 विकेट से जीता मैच


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल मैच में बृहस्पतिवार को किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें अंडर 14 वर्ग में क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

पहला मैच रजपुरा वॉरियर्स और रिठानी रॉयल्स के बीच मैच हुआ। इसमें रजपुरा वॉरियर्स की टीम ने दो विकेट से मैच जीता। रिठानी रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इसमें मनन ने 39, ऋषभ ने 36, कबीर ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रिठानी रॉयल्स की ओर से उवैस ने 4, सार्थक ने 1, नकुल ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजपुरा वॉरियर्स की टीम ने 17.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से देव ने 40, असवान ने 37, मन्नु ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश, अभय व गोल्डन ने दो-दो विकेट लिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here