Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

शोभित विश्वविद्यालय में "माई भारत – राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: खेलो इंडिया संवाद" कार्यक्रम का भव्य आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में "माई भारत – राष्ट्रीय खेल दिवस 2026" के अंतर्गत “खेलो इंडिया संवाद” – “खेल की बात, पीएम के साथ” कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और युवा खेल प्रेमियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल, फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था।


इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) वी. के. त्यागी ने खेल और फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुना और देखा। प्रधानमंत्री जी ने अपने प्रेरणादायी भाषण में एक 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए युवाओं में खेल, फिटनेस और कड़े अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया।


इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय पहलवान, राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुश्री अलका तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उत्तर प्रदेश के सिसौली की रहने वाली राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियन और 2006 दोहा एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अलका तोमर ने छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि चुनौतियों का सामना करते हुए हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और कभी हार न मानें। इस विशेष अवसर पर सुश्री अलका तोमर के ससुर, श्री महिपाल सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नेहा यजुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. क्षमता चौहान (निदेशक, नाइस एसबीएस )ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी डीन और डायरेक्टर विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ एक सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें युवाओं से खेल और फिटनेस को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और एक स्वस्थ, आत्मविश्वासी व मजबूत भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here