Breaking

Your Ads Here

Friday, August 7, 2026

महेश्वर से उज्जैन तक निकाली जा रही "बाणेश्वरी कावड़ यात्रा" शुक्रवार को इन्दौर पहुंची

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। मालवांचल की सबसे बड़ी बाणेश्वरी कावड़ यात्रा महेश्वर से शुरू हुई थी जहां मां नर्मदा का जल भरकर करीब 180 किलोमीटर पैदल चलकर भक्तगण बाबा महाकाल ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करने उज्जैन जाएंगे यात्रा का इस बार 24 वा वर्ष है


सावन माह की सबसे बड़ी और भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा शुक्रवार को इंदौर पहुंची इस दौरान बाबा भोले की भक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला पूरा इंदौर शहर भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आया बोल बम के उद्घोष के साथ कावड़ यात्रा शहर के प्रमुख इलाको से निकली शहर में मां अन्नपूर्णा मंदिर से शुरू हुई यात्रा शहर के अनेक मार्गों से निकली इस कावड़ यात्रा के बड़ी संख्या में युवा हिस्सा बनें, भगवामय कावड़ यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

बाबा भोले के जयघोष से निकली कावड़ यात्रा से जगह जगह भक्तिमय माहौल देखने को मिला बाबा भोले की झांकियों ने माहौल को आकर्षक ओर भक्तिमय बना दिया यात्रा मार्ग पर सेकड़ो मंचो के माध्यम से कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत हुआ महू, पिगडम्बर, राऊ एवं राजेन्द्र नगर में जबर्दस्त पुष्पवर्षा के बीच जब यात्रा इंदौर के लिए प्रस्थित हुई तो यात्रा संयोजक विधायक गोलू शुक्ला को स्नेहीजनों ने पुष्पमालाओं से लाद दिया इंदौर में जगह जगह कावड़ यात्रा के स्वागत का सिलसिला लगातार चलता रहा यात्रा की अगवानी के लिए अनेक राजनेताओं सहित बड़ी संख्या में स्नेहीजन मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here