Breaking

Your Ads Here

Friday, August 7, 2026

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2026 (9वाँ वर्ष): संस्कृति एकता शिक्षा संवैधानिक अधिकार राष्ट्र निर्माण

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। आदिवासी समाज समिति, इंदौर द्वारा संयुक्त राष्ट्र (UNO) की वर्ष 2026 की थीम "स्वदेशी दाइयों का सम्मान : जीवन एवं कल्याण की सुरक्षा" के अनुरूप 9 अगस्त को लगातार 9वें वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा समिति की बैठक 2 अगस्त, भील समाज धर्मशाला, मूसाखेड़ी) में तय की गई थी।


संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 दिसम्बर 1994 को प्रस्ताव 49/214 के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया। इसका उद्देश्य आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, ज्ञान, अधिकारों और प्रकृति संरक्षण में उनके योगदान के प्रति विश्वभर में जागरूकता बढ़ाना है।


समिति के अनुसार इस वर्ष का आयोजन आदिवासी ज्ञान, मातृ स्वास्थ्य, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक जीवन मूल्यों को समर्पित रहेगा। इंदौर सहित मालवा-निमाड़ एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों समाजजन पारंपरिक वेशभूषा, मांदल, ढोल, लोकगीत और लोकनृत्य के साथ सहभागिता करेंगे। 


अध्यक्ष शंकरसिंह गबली ने बताया कि 9 अगस्त को प्रातः 8 बजे लालबाग से भव्य सांस्कृतिक महारैली प्रारंभ होकर कलेक्टर चौराहा, पलसीकर, सिंधी कॉलोनी, टॉवर चौराहा एवं टंट्या भील चौराहा होते हुए सिल्वर ओक (शुभ-कारज) गार्डन, राजीव गांधी चौराहा पहुँचेगी, जहाँ विशाल आमसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाज जागरण का आयोजन होगा। रैली में 15000 युवक युवती शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here