नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा शिविरों में पहुंचकर कांवड़ यात्रियों की सेवा में लगातार सहभागिता कर रहे विधायक अमित अग्रवाल ने आज कांवड़ यात्रियों के साथ रात्रि भोजन किया।
इस अवसर पर विधायक ने कांवड़ यात्रियों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी ली तथा सभी को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा हमारी आस्था और सनातन संस्कृति का हिस्सा है। भगवान शिव की भक्ति में दूर-दूर से पैदल चलकर आने वाले शिवभक्तों के साथ भोजन करना और उनकी सेवा में सहभागी बनना आत्मीयता और श्रद्धा का विषय है।
उन्होंने कहा कि मेरठ में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा अपनी श्रद्धा और सेवा भाव से लगाए गए कांवड़ सेवा शिविरों में शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। यह मेरठ की सेवा, श्रद्धा और अतिथि सत्कार की भावना को दर्शाता है।इस दौरान सेवा शिविर के आयोजक, कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी, क्षेत्रवासी एवं बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment