नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। खेल निदेशालय उ.प्र. लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यालय क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, मेरठ मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9.30 बजे जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह एवं क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेन्द्र यादव, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी सतीश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
एस.डी. सदर कॉलेज ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
14 वर्षीय बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों के 96 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें एस.डी. सदर कॉलेज, यंग्स क्लब, डी.एन. इंटर कॉलेज, वीजन विद्यापीठ, क्वांटन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम ए, बी और स्टेडियम शाइनिंग स्टार मेरठ की टीमें शामिल रहीं। फाइनल मुकाबले में एस.डी. सदर कॉलेज की टीम ने 3-0 गोल के अंतर से स्टेडियम शाइनिंग स्टार मेरठ को हराकर विजेता बनी।
मैच का शुभारंभ पैरा एथलेटिक्स अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, पूर्व हॉकी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण शर्मा, पूर्व हॉकी खिलाड़ी जोगेन्द्र सिंह, जिला सचिव हॉकी संघ प्रदीप चिनोटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन एथलेटिक्स प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने किया।
एथलेटिक्स और तीरंदाजी में 220 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
• शॉटपुट में प्रथम स्थान: विराट, रितिक, अभिषेक, सोम्या, नेहा, वैष्णवी, डॉ. अल्का, विवेक चौधरी।
• लॉन्ग जम्प में प्रथम: नक्स
• जैवलिन थ्रो में प्रथम: प्रदीप कुमार
• 100 मीटर रनिंग में प्रथम: निखिल
तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुल 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
• अण्डर-15 बालक वर्ग: प्रीतिक शर्मा, आरव नैन, मयंक
• जूनियर वर्ग: आशीष, प्रशान्त, वंश, उज्जवल
• सीनियर वर्ग: आशीष, ध्रुव सिंह, वंश, उज्जवल
• बालिका अण्डर-15 वर्ग: वैष्णवी भड़ाना, सिद्धी वत्स, स्नेहा सिंह
प्रतियोगिताओं के उपरान्त सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को सांसद राज्यसभा लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
हॉकी प्रतियोगिता को सफल बनाने में आफीसियल की भूमिका में संदीप चौधरी, सोनू सिंह, तजम्मुल जैदी, भूपेश कुमार (हॉकी प्रशिक्षक) एवं तीरंदाजी में कु. पूजा सिंह (तीरंदाजी प्रशिक्षक), अमित, हारिश, दानिश, शुभम, अवरिन्द, सुश्री वृष्टि ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, पूर्व क्रीड़ाधिकारी सतीश शर्मा, इमरान खान, अभिषेक द्विवेदी, प्रभात शर्मा, संदीप, निर्मला देवी, अंशु दलाल अंशकालिक प्रशिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
No comments:
Post a Comment