नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा फ्लू एवं स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा A/H1N1) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (UHTC) में स्वास्थ्य वार्ता आयोजित की गई।
उक्त वार्ता कार्यक्रम में डॉ. नागेंद्र, डॉ. शोभित, डॉ. ईशा एवं डॉ. सुधांशु ने लोगों को फ्लू के प्रमुख लक्षणों एवं संकेतों, संक्रमण के प्रसार, बचाव के उपायों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व की जानकारी दी। हाथों की नियमित सफाई, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने एवं आवश्यक सावधानियां अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही साथ सामुदायिक चिकित्सा विभाग की फ्लू ओपीडी में डॉ. दिर्तेश एवं डॉ. शिवम द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
No comments:
Post a Comment