Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सावन माह के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर औघड़नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।


एसएसपी सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर एवं अन्य अधिकारीगण के साथ औघड़नाथ मंदिर परिसर पहुंचे और वहां लगे पुलिस प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवहार कुशल रहने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि सावन के सोमवार पर औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके दृष्टिगत पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here