Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

21 अगस्त से लापता युवक का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 21 अगस्त से लापता 26 वर्षीय युवक नावेद पुत्र बिलाल का सड़ा-गला शव सोमवार शाम बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव घर से करीब एक किमी दूर वर्णिका सिटी कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया था।


जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे कॉलोनी के लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था। मृतक के शरीर पर फिलहाल बाहरी चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों के अनुसार, नावेद 21 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।



शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नरगिस और उसके तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत की वजह सामने लाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या और हादसा, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here