Breaking

Your Ads Here

Monday, August 24, 2026

एमआईईटी स्कूल में कक्षा पांच की ‘संपदा’ प्रस्तुति

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एमआईईटी पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम में कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने ‘संपदा’ विषय पर कक्षा प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या नवनीत चड्ढा और अभिभावकों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोक, सुविचार, लघु नाटक, पहेली और कविता प्रस्तुत की। नृत्य के माध्यम से पंच तत्वों का महत्व बताया गया, जबकि गीत के जरिए वृक्षों और हरियाली के संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्या नवनीत चड्ढा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करने पर भी जोर देता है।


कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल और मैनेजर बरखा अग्रवाल का मार्गदर्शन रहा। कक्षा अध्यापिकाओं सुरभि शर्मा और सरगम रस्तोगी के साथ शिक्षिका कनिका पालीवाल का आयोजन में विशेष योगदान रहा। समापन पर सरगम रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here