Breaking

Your Ads Here

Friday, August 28, 2026

रक्षाबंधन पर एसएसपी ने सरधना में की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरधना। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सरधना एवं पुलिस बल के साथ थाना सरधना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।एसएसपी ने सरधना के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पर्व के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और पुलिस को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here