Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 4, 2026

ग्राम मिर्जापुर में तेहरवीं पर उमड़ा जनसैलाब, समाजसेवी सुखदेव सिंह की माता को दी श्रद्धांजलि


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। खादर क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में समाजसेवी सरदार सुखदेव सिंह उर्फ सुखी की माताजी की तेहरवीं का कार्यक्रम श्रद्धा और शोक के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

तेहरवीं कार्यक्रम में जनपद के राजनीतिक, सामाजिक और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता संजय कुमार, पूर्व विधायक प्रभुदयाल बाल्मीकि, कपिल कुमार, राजीव भाटी, महेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, मनजीत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राज सिंह, सरदार बूटा सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सुखदेव सिंह उर्फ सुखी हमेशा समाज सेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उनकी माताजी एक सरल और धर्मपरायण महिला थीं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here