Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 20, 2026

बेटियों ने सीखा उषा मशीन से पीको, पैच वर्क, काज-बटन और कढ़ाई करना

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सद्भावना जागृति फाउंडेशन के निःशुल्क ट्रेनिंग सेंटर, बड़ला रोड परीक्षितगढ़ पर चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन आज 40 बालिकाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। उषा कंपनी से आए ट्रेनर वंश पटेल, नवदीप सिंह और मानवेंद्र प्रताप ने बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। यह कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है।


बालिकाओं को उषा इलेक्ट्रिक फैशन मेकर मशीन द्वारा साड़ियों और दुपट्टों पर पीको, पैच वर्क और कढ़ाई करना सिखाया गया। यह वर्कशॉप 19, 20 और 21 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी। कल, कार्यशाला के तीसरे दिन डेढ़ लाख रुपये की ऑटोमैटिक कढ़ाई मशीन से कढ़ाई करना सिखाया जाएगा, और परसों मशीन से बटन, काज, पैच बनाना और किसी भी आकृति को बनाना सिखाया जाएगा। इस कार्यशाला में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की व्यावसायिक शिक्षा में कक्षा 11 और 12 की फैशन डिजाइनिंग और कक्षा 10वीं की सिलाई कोर्स कर रही 20 छात्राओं ने भाग लिया।


फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता नीतू प्रेमी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी बालिकाएं इसे रोजगार के रूप में अपना सकती हैं। वर्कशॉप में सिलाई शिक्षिका शहाना ने भी आधुनिक मशीन की ट्रेनिंग लेकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। अंत में अश्वनी शर्मा जी ने तीनों ट्रेनर्स का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला को सफल बनाने में शिक्षा, शहनाज, ईशा, माही, करिश्मा, आसिफा, खुशबू, सिमरन, सुनीता, शिवानी, उपासना, लक्ष्मी, मुस्कान, अंजली, वंशिका और आरुषि, अवंतिका का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here