Breaking

Your Ads Here

Friday, August 7, 2026

बसपा को बड़ा झटका: रसड़ा से इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि



रवि गौतम

नित्य संदेश, लखनऊ / बलिया। उत्तर प्रदेश की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। बलिया की रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक ठाकुर उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।


रिसर्च में सामने आया -
विधायक उमाशंकर सिंह बसपा से फिलहाल प्रदेश के इकलौते विधायक हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, विधायक गंभीर बीमारी (ब्लड कैंसर) से जूझ रहे थे और पिछले दो वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। साल 2023 से वे कैंसर से लड़ रहे थे और अब स्टेज IV पर थे। उमाशंकर सिंह रसड़ा क्षेत्र से लगातार कई बार विधायक चुने गए थे और बसपा के सबसे भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते थे।


राखी पर बहन मायावती से मिलने जाते थे

बसपा सुप्रीमो बहन मायावती उमाशंकर सिंह को अपने सगे भाई जैसा मानती थीं। बताया जाता है कि उमाशंकर सिंह हर साल रक्षाबंधन पर बहन मायावती से राखी बंधवाने जाते थे। निधन की खबर मिलते ही बसपा प्रमुख मायावती उनके आवास पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने और अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। इस दौरान मायावती काफी भावुक नजर आईं। मायावती ने कहा - "उमाशंकर सिंह बिजनेसमैन थे, अक्सर बिजनेसमैन सत्ता परिवर्तन के साथ सत्ता के साथ चले जाते हैं। बहुत उतार-चढ़ाव आए, मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वे हमेशा बसपा के साथ रहे।" उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह की मृत्यु उनके परिवार के लिए तो आघात है ही, साथ ही बसपा परिवार के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। बलिया में 200 बेड के मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चालू है, उनका सपना था। ठाकुर उमाशंकर सिंह एक भले इंसान और शानदार विधायक रहे हैं। मायावती ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को यह क्षति सहन करने की प्रकृति शक्ति दे। उनके निधन पर बसपा के साथ-साथ अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। बलिया समेत पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here