Breaking

Your Ads Here

Friday, August 7, 2026

किठौर विधायक शाहिद मंजूर की बड़ी पहल: 11 गांवों में अंबेडकर भवन सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव, 10 गांव स्वीकृत



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। किठौर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के भवनों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार को एक बड़ा प्रस्ताव दिया गया था। विधायक ने किठौर विधानसभा के 11 गांवों में अंबेडकर भवन के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए प्रस्ताव भेजा था। विधायक शाहिद मंजूर के अथक प्रयासों से इसमें से 10 गांवों का चयन कर लिया गया है।


रिसर्च - पहले भी अंबेडकर भवनों पर सक्रिय रहे हैं विधायक:

पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने इस अवसर पर बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला है और पहले भी कई गांवों में अंबेडकर भवन एवं प्रतिमा स्थल पर मूर्ति स्थापना कर चुके हैं। सपा विधायक शाहिद मंजूर द्वारा पहले भी कई गांवों में डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया गया है और विधायक निधि से डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वार का निर्माण कराया गया है।


गांव दबथला, मवी गोविंदपुरी का चयन, ग्रामीणों में खुशी

सबसे ज्यादा हर्ष का विषय यह है कि इस सूची में गांव दबथला, मवी गोविंदपुरी भी शामिल हैं। चयन की खबर मिलते ही इन गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने कहा कि भवन बनने से गांव में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थायी व सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा और इसे ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। ग्रामीणों ने मौजूदा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का आभार जताते हुए उन्हें दलितों का मसीहा बताया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधायक शिवपाल यादव, मौजूदा विधायक शाहिद मंजूर, विधायक कमाल अख्तर, नवाजिश शाहिद, सपा नेता जितेंद्र चौधरी, राजीव जाटव आदि का भी आभार व्यक्त किया।

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here