नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफज़ाल से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार मुलाकात की और शॉल ओढ़ाकर तथा बुके देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान मोहम्मद अफज़ाल ने काजी शादाब से 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा मदरसों में तिरंगे झंडे वितरित करने का आह्वान किया l इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता फिरोज हबीब अंसारी,दानिश वारसी,हाफ़िज़ सरवर,असरा अख्तर,प्रोफेसर इदरीस कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे l

No comments:
Post a Comment