नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सिवालखास विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मनिन्दर पाल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद किया तथा यात्रा को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की। आगामी 'तिरंगा यात्रा' को जन-जन तक पहुँचाने और क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का अलख जगाने के उद्देश्य से सिवालखास विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्षों को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) वितरित किए।
इस अवसर पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की बोतलें भी सभी मंडल अध्यक्षों को ससम्मान भेंट की गईं। बैठक को संबोधित करते हुए मनिन्दर पाल सिंह ने कहा कि 'तिरंगा यात्रा' केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संयोजक व जिला मंत्री ठा. मुकेश शास्त्री, सिवालखास विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष, प्रदीप चौधरी, मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष रोहटा बॉबी शर्मा, मंडल अध्यक्ष सरूरपुर आदेश कसाना व मंडल अध्यक्ष मुल्हैडा रविंद्र चौहान उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment