Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

पुलिस मुठभेड़, शरद गोस्वामी गैंग का सक्रिय सदस्य और राजस्थान का 5 हजार का इनामी बदमाश घायल/गिरफ्तार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना टीपीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शरद गोस्वामी गैंग के सक्रिय सदस्य और राजस्थान से 5,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 27.08.2026 को थाना टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र मंडी अन्तर्गत मोहकमपुर पुलिया के पास रेलवे लाइन किनारे रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान चौकी प्रभारी मंडी और चौकी प्रभारी वेदव्यासपुरी की टीम को झाड़ियों में छिपा एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना पर थाना टीपीनगर की अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय प्यारे लाल शर्मा भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:
अनस पुत्र चुन्नन कुरैशी, हाल निवासी - किराये का मकान सलीम, डॉ. खलील वाली गली, मकबरा डिग्गी, थाना रेलवे रोड, मेरठ (उम्र 26 वर्ष)

बरामदगी:
1. एक अवैध तमंचा .315 बोर 2. एक खोखा कारतूस .315 बोर 3. एक जिंदा कारतूस .315 बोर 4. एक मोबाइल फोन 

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वयं को शरद गोस्वामी गैंग से जुड़ा होना बताया। वह लूटे/छीने गए मोबाइल फोन को बांग्लादेश और नेपाल में खरीद-फरोख्त में भी संलिप्त रहा है। अभियुक्त थाना ब्रह्मपुरी, जयपुर (उत्तर), राजस्थान के मु0अ0सं0 273/25 धारा 309(4)/111(2)/61(2) बीएनएस में वांछित है और उस पर राजस्थान पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। अभियुक्त पर मेरठ के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम: उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, उ0नि0 वरुण उपाध्याय, उ0नि0 मोनू सिंह, उ0नि0 मोबीन, का0 सुमित भाटी, का0 संजू भाटी, का0 कपिल वर्मा, का0 दिनेश कुमार, का0 विजय कुमार।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here