मेरठ। रविवार को जैन धर्मशाला रेलवे रोड में जैन मिलन महावीर के तत्वाधान में विशाल स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 52 यूनिट ब्लड प्यारेलाल शर्मा हॉस्पिटल के लिए डोनेट किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक गोपाल भोसले जी एवं (IPS) पुलिस अधीक्षक (नगर) मेरठ ने किया। उन्होंने सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सभी को अच्छे कर्म करने चाहिए।
संस्था वर्ष 2014 से लगातार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर श्री सुदीप जैन, मेरठ वालों ने अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। शिविर को सफल बनाने में वीर सचिन जैन (पेन्ट वाले), वीर दिव्यम जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से एक सुंदर KIT भी दी गई।
इस अवसर पर संस्थापक वीर बिलाश चन्द जैन, अध्यक्ष वीर संजय जैन, कोषाध्यक्ष वीर अजय जैन, मंत्री वीर बिजेन्द्र जैन, वीर वैभव जैन आदि उपस्थित रहे। युवावीर यश जैन, युवावीर श्रेष्ठ जैन, गर्व जैन और मोहित आदि ने सहयोग किया।
रक्तदान शिविर के बाद पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बालवीरों ने सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन वीरा. प्रीति जैन ने किया। वीरा. निशु जैन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तम्बोला गेम कराया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
No comments:
Post a Comment