रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। किठौर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवनों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों का प्रस्ताव भेजा गया था।
विधायक शाहिद मंजूर के अथक प्रयासों से 11 में से 10 गांवों का चयन अंबेडकर भवन सौंदर्यीकरण योजना के लिए हो गया है। सबसे हर्ष का विषय यह है कि इसमें गांव दबथला, मवी गोविंदपुरी को भी शामिल किया गया है। चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों ने मौजूदा विधायक शाहिद मंजूर का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दलितों का मसीहा बताया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधायक शिवपाल यादव, विधायक शाहिद मंजूर, विधायक कमाल अख्तर, नवाजिश शाहिद, सपा नेता जितेंद्र चौधरी, राजीव जाटव आदि का भी आभार जताया और शुक्रिया अदा किया।
No comments:
Post a Comment