नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना में डूबे कांवड़ियों और
शिव भक्तों के लिए जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा भव्य स्वागत एवं सेवा
शिविर का आयोजन किया गया। शिवभक्ति के माहौल में ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सेवा कर
पुण्य का काम किया।
कार्यक्रम की अगुवाई ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा और राष्ट्रीय
महामंत्री विजय वर्मा ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं
कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर दूर-दराज से आए शिव
भक्तों का फूल-मालाओं, शीतल जल और प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। इस मौके पर
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि "सावन का महीना सेवा और समर्पण का
महीना है। जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया का उद्देश्य हमेशा से समाज सेवा और
धार्मिक एकता को बढ़ावा देना रहा है। हमारा प्रयास है कि हर शिव भक्त को इस पवित्र
यात्रा में कोई असुविधा न हो।"
राष्ट्रीय महामंत्री विजय वर्मा ने कहा कि "भोलेनाथ की कृपा से हर साल
हजारों शिव भक्त इस मार्ग से गुजरते हैं। उनकी सेवा करना ही हमारे लिए सबसे बड़ा
सौभाग्य है। ट्रस्ट आगे भी ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा
लेता रहेगा।" इस मौके पर प्रवीण कुमार, अनिल राजपूत, जयवीर चौधरी, एडवोकेट
नीरज अग्रवाल, आकाश चौधरी, रीतू चौधरी, कपिल कुमार अग्रवाल, राज नरोलिया, अरिफ खान
आदि मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment